बागेश्वर, अप्रैल 2 -- कांडा, संवाददाता। पृथक ब्लॉक की मांग को लेकर कांडा क्षेत्र के लोगों का क्रमिक अनशन 11वें दिन भी जारी रहा। कालिका मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को संघर्ष समिति के सचिव सुरेश रावत साथ में स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र पंकज डसीला क्रमिक अनशन पर बैठे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक हरीश चंद्र कांडपाल ने की। इस मौके पर हीरा सिंह कर्म्याल, जितेंद्र वर्मा, हरेंद्र सिंह, नंदन सिंह, पंकज कुमार, गंगा लाल वर्मा, बबलू कांडपाल, हयात सिंह धपोला, किशोरी लाल वर्मा, आलम सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.