रांची, अप्रैल 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। कांके के कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई की बिंदू तय की जाएगी। इसके बाद निर्वाचन याचिका पर सुनवाई शुरू होगी। बुधवार को जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने यह निर्देश दिए। सुरेश बैठा के निर्वाचन को उम्मीदावर जीतू चरण राम ने चुनौती दी है। जीतू चरण राम ने अपनी याचिका में कहा है कि मतदान के लगभग 24 घंटे बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में लाया गया। इससे ईवीएम में छेड़छाड़ किए जाने की आशंका है। जीत का अंतर एक हजार वोटों से भी कम था। ऐसे में इस तरह की कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.