जौनपुर, सितम्बर 24 -- जौनपुर, संवाददाता। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश की वाराणसी मंडल शाखा का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सोमवार को वाराणसी के सिगरा स्थित सिंचाई कॉलोनी में हुआ। अधिवेशन में मंडल के पदाधिकारी और वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। सर्वसम्मति से जौनपुर के सुरेश कुमार गौतम को मंडल अध्यक्ष और रमेश चंद्र को मंत्री चुना गया। चुनाव प्रक्रिया पूर्व अध्यक्ष चंदौली शोभनाथ यादव और पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय की देखरेख में संपन्न हुई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपमंत्री आनंद मिश्रा पर्यवेक्षक रहे। चुनाव में अनुराग मौर्य कोषाध्यक्ष, अभयानंद पांडेय ऑडिटर और प्रवीण कुमार चौबे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी। मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार गौतम ने संगठन को मजबूत करने...