सुरेश प्रसाद फिर बने धर्मपुर के पैक्स अध्यक्ष
मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मीनापुर। धर्मपुर पैक्स अध्यक्ष के पद पर सुरेश प्रसाद फिर जीत गए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी जगन्नाथ भगत को पराजित किया। सुरेश प्रसाद को 383, जगन्नाथ भगत को 268 व संजय कुमार को 182 मत मिले। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार को हुए मतदान में 1492 मतदाताओं में से 866 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव के दौरान बीडीओ, सीओ, रामपुरहरि थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह मुस्तैद रहे। यह भी पढ़ें- सुरेश प्रसाद फिर बने धर्मपुर के पैक्स अध्यक्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.