सुरेश तिवारी बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता
हल्द्वानी, अगस्त 25 -- हल्द्वानी। भाजपा ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए कुमाऊं मंडल से वरिष्ठ नेता सुरेश तिवारी और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। हल्द्वानी निवासी तिवारी की नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अहम माना जा रहा है। बता दें कि सुरेश तिवारी वर्ष 1989-90 के राम जन्मभूमि आंदोलन से सक्रिय राजनीति में आए और आंदोलन के दौरान कई बार जेल गए। वर्ष 1990 में उन्होंने लोहरियासाल ग्राम सभा के भाजपा अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया। इसके बाद भाजयुमो के ब्लॉक अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष और कुमाऊं प्रभारी समेत कई संगठनात्मक दायित्व संभाले। तिवारी तीन बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे। प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में तीरथ सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल और अजय भट्ट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.