बोकारो, मार्च 12 -- कसमार, प्रतिनिधि । कसमार प्रखंड के खैराचातर में भूतपूर्व सरपंच स्वर्गीय सुरेश जायसवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय 26वां प्रहरी मेला मंगलवार की देर शाम शुरू हो गया। मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो तथा विशिष्ट अतिथि जेएलकेएम नेत्री पूजा महतो ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि सुरेश जायसवाल जैसे समाजसेवी को स्मरण करना तथा उनकी सामाजिक सोच और आदर्शों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने प्रहरी मेला को सामाजिक जागरूकता और एकता का महत्वपूर्ण मंच बताया। पूजा महतो ने कहा कि प्रहरी मेला समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला आयोजन है। यह मेला इस बात का प्रतीक है कि समाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.