बदायूं, अप्रैल 27 -- गुलड़िया नगर पंचायत गुलड़िया निवासी पूर्व चेयरमैन पति सुरेश चंद्र सिंह को अखिल भारतीय छत्रपति शिवाजी महाराज फाउंडेशन का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। मनोनयन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर समर्थकों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सुरेश चंद्र सिंह ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। ठाकुर प्रदीप कुमार उर्फ बबलू भैया, ग्रीश सिंह पटेल, गजेंद्र कोटेदार, जगदीश सिंह नेताजी, जयपाल सिंह, रवेन्द्र सिंह पटेल एडवोकेट, विनोद पटेल प्रधान, ठाकुर ओमकुमार सिंह और कैलाश सिंह समेत दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.