आरा, दिसम्बर 2 -- पीरो, संवाद सूत्र। नोटरी अधिनियम के तहत बिहार सरकार की ओर से ली गयी परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सुरेश पासवान को सरकार ने नोटरी बनाया है। सरकार के संयुक्त सचिव और अपर विधि परामर्शी ने सुरेश पासवान को व्यवसाय करने का प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। सुरेश पासवान पीरो प्रखंड के जमुआंव निवासी मोहन पासवान के पुत्र हैं और बार एसोसिएशन पीरो के सदस्य हैं। विगत 15 वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे हैं और सितंबर 2025 में आयोजित परीक्षा में सफल घोषित किये गये थे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अयोध्या तिवारी और महासचिव श्यामानंद पाण्डेय ने सुरेश पासवान का हौसला बढ़ाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.