सुरेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस 20 को
रांची, अप्रैल 17 -- रांची। सुरेश्वर महादेव मंदिर, केतारी बागान के चतुर्थ स्थापना दिवस को लेकर भव्य तैयारियां जारी हैं। अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित होने वाले इस वार्षिकोत्सव की शुरुआत सुबह 5 बजे कलश यात्रा से होगी। इसमें हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालु कमलू तालाब से जल भरकर मंदिर लौटेंगी और महादेव का जलाभिषेक करेंगी। प्रातः 9 बजे से रुद्राभिषेक और अपराह्न 3 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संध्या 7 बजे बाबा भोलेनाथ का दिव्य शृंगार कर महाआरती की जाएगी। मंदिर समिति के सदस्य आयोजन को भव्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर जुटे हैं। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- भगवान विष्णु का महीना होता है बैशाख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.