जौनपुर, सितम्बर 29 -- जौनपुर, संवाददाता। अपहरण और धमकी देकर लाखों रुपये की लूटने के मामले में फरार चल रहे सुरेरी थाने के पूर्व थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उन्हें कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। दिव्य प्रकाश पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। इस मामले में आरोपी एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है। इससे पहले इसी मामले में शामिल दो आरक्षियों सहित तीन को गिरफ्तार किया किया जा चुका है। दो पहले ही सरेंडर कर चुके हैं। विजय राजभर और सुशील कुमार पांडेय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उन्हें जबरदस्ती चार पहिया गाड़ी में बैठा लिया और असलहा दिखाकर, धमकी देकर उनका मोबाइल ले लिया गया।...