आगरा, फरवरी 26 -- एत्मादपुर के गांव सुरेरा से सदर तहसील के तनोरा घाट तक यमुना नदी पर प्रस्तावित पीपों के पुल की निर्माण प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। क्षेत्रीय विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने गांव सुरेरा पहुंचकर अधिकारियों से निर्माण कार्य की रूपरेखा, समय सीमा व गुणवत्ता मानकों की जानकारी ली। विधायक ने बताया कि पीपों के पुल का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग कर रहा है। इसकी लागत लगभग 75 लाख रुपये है। पुल बनने से एत्मादपुर के गांव सुरेरा से यमुना पार तनोरा घाट ,नूरपुर, कबीस होते हुए आगरा शहर के फतेहाबाद रोड पर आवागमन में सुविधा मिलेगी। यमुना पार तनोरा व नूरपुर के कबीस गांव के लोगो को एत्मादपुर व टूंडला जाने के लिए 15 किमी दूरी कम होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...