विकासनगर, फरवरी 9 -- कालसी ब्लॉक के पजिटीलानी-सुरेऊ-भंजरा मोटर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से गड्ढे तालाब बन जाते हैं। कई स्थानों पर पेंटिंग पूरी उखड़ चुकी है। वहीं जगह-जगह भूस्खलन से मोटर मार्ग धंस चुका है, जिससे संकरे हो चुके मार्ग पर जान जोखिम में डालकर लोगों को आवागमन करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...