सुरेंद्र हालसी को मिला पर्यावरण गौरव सम्मान
नैनीताल, अगस्त 31 -- गरमपानी। नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हॉल में बीते दिनों पर्यावरण संरक्षण विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीति से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को पर्यावरण गौरव सम्मान प्रदान किया गया। सामाजिक संस्था धुरी फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए बेतालघाट निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र हालसी को भी पर्यावरण गौरव सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर हालसी ने कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे संस्था के सभी साथियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.