शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- तिलहर। सहवेगपुर गांव में सुरेंद्र हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी वीपी उर्फ सोमवीर को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद की है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है। 28 अगस्त को सोनपाल पुत्र केदार निवासी सहवेगपुर ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके भाई सुरेंद्र से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों और बांके से हमला किया था। हमले में सुरेंद्र की मौत हो गई थी। मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार सुखदेव, वासुदेव, गोविंद, अमित, दिलीप और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी वीपी उर्फ सोमवीर ने 20 सितंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस कस्टडी रिमांड में उसे जिला काराग...