काशीपुर, दिसम्बर 28 -- जसपुर। जाटव महासभा की बैठक में सुरेंद्र सिंह जाटव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। रविवार को पंचशील कॉलोनी में हुई बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह जाटव को प्रदेश का संरक्षक नियुक्त किया गया। जबकि सुरेंद्र सिंह जाटव को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी गई। बैठक में सगठन की मजबूती एवं विस्तार पर भी चर्चा हुई। अध्यक्षता रिटायर्ड सीओ ध्यानसिंह, संचालन सुरेंद्र जाटव ने किया। यहां डॉ. बीएस गौतम, राजेश गौतम, सौरभ कुमार, सत्यपाल सागर, डॉ.शिवेंद्र, रविराज, अभिषेक, भगवानदास, रामलाल सिंह, संजीव जाटव, लाखन सिंह, नितिन, मनीष, डॉ.विनोद, राजेंद्र सिंह, राजवीर, मनोज, चिरंजीलाल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...