जहानाबाद, अगस्त 31 -- अरवल, निज संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक से पार्टी के अरवल जिलाध्यक्ष सत्येंद्र रंजन ने पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नए प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र रंजन ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और प्रदेश संगठन प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र विवेक के कुशल नेतृत्व में बिहार में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत व सशक्त होगा। वे पार्टी के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं, लोजपा (आर) के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सु...