बोकारो, मार्च 12 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने सांगठनिक दृष्टिकोण से बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के गोमिया निवासी डॉ सुरेंद्र राज को बोकारो जिला का नया भाजपा अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पेटरवार भाजपा में खुशी का लहर व्याप्त है। पेटरवार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए नवमनोनित जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज को बधाई देते हुए कहा कि डॉ राज के चयन से बोकारो जिला में भाजपा संगठन और भी मजबूत होगा। उन्हें बधाई देने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता शांतिलाल जैन,पूर्व प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, असित कुमार बनर्जी, संजय सिन्हा, नागेश्वर सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.