हजारीबाग, मई 18 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक एवं बड़कागांव आदर्श गुरु चट्टी निवासी सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा को विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किए जाने पर बड़कागांव जगदेव विचार मंच ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। जगदेव विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष बालेश्वर कुमार, सचिव कृष्णा राम एवं कोषाध्यक्ष रितेश ठाकुर सहित पूरी टीम ने प्रो. कुशवाहा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।ज्ञात हो कि सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा इससे पूर्व विश्वविद्यालय में वित्त पदाधिकारी के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। उनकी कार्यशैली, लगन एवं कार्यनिष्ठा को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें कुलसचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। यह भी पढ़ें- विभावि के नए प्रभारी कु...