सुरेंद्र कोली निठारी कांड के कई राज जानता था, उसकी हत्या की गई : परिजन
अल्मोड़ा, सितम्बर 20 -- नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड मामले में 20 साल तक जेल में रहने वाले सुरेंद्र कोली के शव का शनिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में उसके बेटे और भाइयों समेत महज 6 लोग शामिल हुए। दूसरी ओर, उसके परिजनों ने सुरेंद्र कोली की अचानक हुई मौत पर कई सवाल उठाए। उनका कहना है कि सुरेंद्र को निठारी कांड के कई राज मालूम थे। इन्हें छिपाने के लिए ही उसकी हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार, निठारी कांड के सभी आरोपों से बरी होने वाले अल्मोड़ा जिले के मंगरूखाल निवासी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को कोली का शव शुक्रवार को हरिद्वार के भूपतवाला इलाके में उसकी चाय की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पुलिस ने आशंका जताई है कि कोली ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.