सुरेंद्र इलेवन ने प्रकाश इलेवन को सात विकेट से हराया
कानपुर, मई 21 -- कानपुर। स्व. मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को सुरेंद्र तिवारी इलेवन ने प्रकाश मिश्रा इलेवन को सात विकेट से हराया। राहुल सप्रू मैदान पर हुए मैच में प्रकाश मिश्रा इलेवन ने 34.1 ओवर में 114 रन बनाए। टीम की ओर से देव दुबे ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में ईशांत रावल ने चार विकेट लिया। जवाब में सुरेंद्र तिवारी इलेवन की टीम ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 118 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से समर पटेल ने 59 रन, कुशल सक्सेना व अमन कुमार ने 24-24 रन बनाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.