रांची, फरवरी 5 -- रांची। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल की कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों ने बैगलेस डे गतिविधियों के अंतर्गत लोक भवन गार्डन की रोमांचक शैक्षिक यात्रा की। रंग-बिरंगे फूलों से सजा यह उद्यान लाल गुलाब, पीले गेंदे और गुलाबी लिली जैसे इंद्रधनुषी रंगों से सराबोर था। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न वनस्पतियों को देखा और उनके बारे में रोचक जानकारी प्राप्त की। प्राचार्या समिता सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार के अनुभव बच्चों में अवलोकन क्षमता, आत्मविश्वास और प्रकृति के प्रति प्रेम विकसित करने में सहायक होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.