रांची, अप्रैल 19 -- रांची। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा चार के छात्रों ने आदिवासी संग्रहालय और होटवार संग्रहालय का भ्रमण किया, जबकि कक्षा 3 और 5 के बच्चों ने धरोहर मेला लगाया। सीनियर छात्रों ने रातू किले की यात्रा कर ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की। प्राचार्या समिता सिन्हा ने कहा कि ऐसी पहल छात्रों को भारत की विविध विरासत से जोड़ती है और उनमें इसके संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाती है। यह भी पढ़ें- छात्रों ने जाना धरोहर संरक्षण का महत्व

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...