रुद्रपुर, मार्च 30 -- शक्तिफार्म। पवित्र चैत्र माह के सोमवार को क्षेत्र के सुरेंद्रनगर स्थित तारकेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। तारकेश्वर धाम में सर्वप्रथम हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों व शिव भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बोल बम और भगवान भोले शंकर के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। यहां नगर पंचायत चेयरमैन सुमित मंडल, सुरेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.