सुरीसाई टोला में ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने की मांग
चाईबासा, मई 9 -- नोवामुंडी, संवाददाता। आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने दिरिबुरू पंचायत के बोकना गांव के सुरीसाई टोला में ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने को लेकर नोवामुंडी के सहायक विद्युत अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता चाईबासा को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि उक्त टोला में पिछले 7 मार्च से 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा है। इसके कारण स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं को घरेलू कार्यों में काफी परेशानी हो रही है। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। गर्मी और बरसात के मौसम में अंधेरे के कारण सांप-बिच्छू के काटने का डर भी बना रहता है।उन्होंने कहा कि इस संबंध में अब तक विभागीय कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.