देहरादून, मई 7 -- देहरादून। चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म व बढ़ते महिला अपराधों के विरोध में गुरुवार को सुराज सेवा दल ने लैंसडाउन चौक पर प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल खड़े करते हुए पुतला दहन किया। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था बनाने में विफल है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार के बड़े-बड़े दावे कागजों तक सीमित हैं। अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हो।संगठन यह भी पढ़ें- सुराज सेवा दल ने चंपावत में हुई घटना के विरोध में किया प्रदर्शन ने चेतावनी देते हुए कहा कि 48 घंटे में आरोपियों को गिरफ्त...