सुराज सेवा दल ने निगम भूमि प्रकरण में अधिकारियों को बचाने का आरोप लगाया
हरिद्वार, मई 19 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार नगर निगम के भूमि प्रकरण की जांच को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। मंगलवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में सुराज सेवा दल ने जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मामले में प्रभावशाली अधिकारियों और कर्मचारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप लगाया कि तत्कालीन तहसीलदार को कार्रवाई के बजाय पदोन्नति देकर उपजिलाधिकारी बनाने पर भी सवाल खड़े किए गए। संगठन ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होने पर 23 मई को राजस्व परिषद पर विशाल धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि मई-जून 2025 में सामने आए नगर निगम हरिद्वार के भूमि प्रकरण ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। यह भी पढ़ें- नगर निगम हरिद्वार जांच पर फिर उठे सवाल, अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.