देहरादून, मार्च 17 -- शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं और नगर निगम की सुस्ती के खिलाफ सुराज सेवा दल ने मंगलवार नगर निगम परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शहर की बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की। प्रदर्शन के दौरान सुमित अग्रवाल ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लाखों रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था, लेकिन धरातल पर अब तक कैमरे नहीं लगे हैं। यह न केवल नगर निगम की घोर लापरवाही है, बल्कि सरकारी धन के दुरुपयोग की ओर भी इशारा करता है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की निष्क्रियता के कारण आम जनता भयभीत है। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.