हरिद्वार, मई 13 -- हरिद्वार, संवाददाता। ग्राम पंचायत अकौड़ा खुर्द, ब्लॉक लक्सर में कथित गबन के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सुराज सेवा दल ने बुधवार को एसएसपी हरिद्वार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के करीब सात महीने बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप सैनी पर लाखों रुपये के गबन के आरोप में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बावजूद अब तक आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जो आम जनता के साथ अन्याय है।रमेश जोशी ने कहा कि यदि आम नागरिकों के खिलाफ कोई शि...