देहरादून, फरवरी 28 -- देहरादून। सुराज सेवा दल ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सुमित अग्रवाल को जिला अध्यक्ष और रीमा शर्मा को महिला प्रकोष्ठ (देहरादून) का संयोजक नियुक्त किया है। सुमित अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन जैसी मूल समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत क्षेत्रीय विकल्प की आवश्यकता है। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार और बाहरी भू-माफियाओं के हस्तक्षेप पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने संकल्प लिया कि संगठन जमीन पर उतरकर पलायन और पहाड़ के हक-हकूक की लड़ाई लड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...