देहरादून, जुलाई 19 -- देहरादून। सुराज सेवा दल ने शिक्षा मंत्री की तानाशाही, पेपर लीक मामले और जंतर मंतर में प्रदर्शनकारियों के साथ हो रही अभद्रता के विरोध में प्रदर्शन किया। रविवार को एश्ले हॉल चौक पर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी ने देशवासियों से अपील करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे बच्चों के भविष्य का सवाल है। हमें एकजुट होकर यह लड़ाई लड़नी होगी तब ही सरकार जागेगी। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए। यह भी पढ़ें- अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को जबरन उठाए जाने से सपाईयों में गुस्सा यह भी पढ़ें- वांगचुक के समर्थन में आइसा का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- भाकपा माले 20 जुलाई को जंतर मंतर आंदोलन के समर्थन में करेगा प्रदर्शन

हिंद...