बिजनौर, मार्च 6 -- नगीना में बाल रोग विशेषज्ञ की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक डॉक्टर ने ही कारोबारी रंजिश के चलते शूटर के माध्यम से हत्या की इस जघन्य वारदात को अंजाम दिलाया है। पुलिस ने मामले के कथित मास्टरमाइंड को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि शूटर की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि मृतक डॉक्टर और एक अन्य डॉक्टर के बीच पिछले कुछ समय से कारोबारी प्रतिस्पर्धा और रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी डॉक्टर ने कथित रूप से एक युवक को शूटर के रूप में तैयार किया और डॉक्टर की हत्या की साजिश रची। बताया जा रहा है कि शूटर ने पैथोलॉजी रिपोर्ट दिखाने के बहाने क्लीनिक में प्रवेश किया और मौका मिलते ही डॉक्टर पर...