सुरही गांव में हुई मारपीट के मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज
जहानाबाद, अप्रैल 8 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के सुरही गांव में हुए विवाद और मारपीट की घटना को लेकर थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष से जहां सुमन कुमारी पति प्रमोद कुमार ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि मेरा जाउत साइकिल से कुट्टी ले जा रहा था जब वह गली में थोड़ी देर के लिए साइकिल खड़ा कर दिया जिसको लेकर गांव के ही सुरेंद्र पासवान ,रामेश्वर पासवान सहित चार लोग गाली गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो वे लोग मारपीट करने लगे और मुझे जमीन पर पटक दिया। वहीं दूसरे पक्ष से मुंगिया देवी पति स्वर्गीय साजन पासवान ने गांव के ही महेश पासवान, उमेश पासवान सहित आठ लोगों को खिलाफ गाली गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले को लेकर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.