बलिया, फरवरी 3 -- बलिया, संवाददाता। सुरहा ताल क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इसके लिए विस्तृत प्लान जल्द तैयार करने के साथ ही वहां मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों की निगरानी के लिए पर्यटन अधिकारी के साथ एक जिला स्तरीय अधिकारी तैनात करने को कहा। पर्यटन से जुड़े सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के लिए भी निर्देशित किया। डीएम ने लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मार्ग संख्या-107 के तहत पैकेज 45.7 किमी में इंदरपुर-पांडेपुर-कुकूह-कोजी होते हुए गड़वार-रतसर तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति जानी। बताया गया कि कार्य 90 फीसदी पूरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.