बलिया, जून 14 -- बलिया, संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में सरकार बनने के बाद देश की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हुआ है। आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। सरकार वर्ष 2027 तक के लिए स्पष्ट विकास लक्ष्य निर्धारित करते हुए 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र पर कार्य कर रही है। मंत्री मिश्र रविवार को प्रदेश सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास भवन सभागार में पत्रकारों से वार्ता में बताया कि सुरहाताल (जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार) का देश के 100वें रामसर स्थल के रूप में घोषित होना ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे भारत की आर्द्रभूमि संरक्षण प्रतिबद्धता का...