हरदोई, फरवरी 24 -- सुरसा। क्षेत्र के खजुरहरा गांव में लगभग पचास वर्षों से चला आ रहा भू विवाद आखिरकार थाने में आपसी सहमति से सुलझ गया। लंबे समय से राजकुमार सिंह और विजय तिवारी के बीच चल रहा यह मामला उच्च न्यायालय में भी विचाराधीन था। मंगलवार को दोनों पक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर सुरसा थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा के समक्ष पहुंचे। थानाध्यक्ष ने गंभीरता और धैर्यपूर्वक दोनों पक्षों की बात सुनी। आपसी वार्ता और समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और विवाद का निस्तारण करा दिया गया। समझौते के बाद दोनों पक्षों ने राहत की सांस ली। एक-दूसरे के प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार प्रदर्शित किया। वर्षों पुराने विवाद के शांतिपूर्ण समाधान से गांव में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्पक्ष पहल और सकारात्मक सोच के चलते ही यह सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.