हरदोई, मार्च 20 -- सुरसा। पचकोहरा गांव स्थित शराब ठेका के पास गुरुवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावर युवक घायल को मृत समझकर मौके से फरार हो गया। पचकोहरा निवासी सलीम पुत्र शफ्फू टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। गुरुवार शाम वह गांव किनारे दुकान से सामान लेने गया था। तभी गांव के एक युवक ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। आरोपी ने सलीम के सिर पर कई वार किए। इससे वह गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घायल की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देख आरोपी युवक सलीम को मृत समझकर फरार हो गया। परिजनों ने तत्काल सलीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...