सुरसा में मासूम से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
हरदोई, मई 22 -- सुरसा। थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 21 मई को एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी आठ वर्षीय बेटी गांव के बाहर बकरी चराने गई थी। गांव का ही रहने वाला विपिन वहां पहुंचा और बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर आरोपी ने गाली-गलौज की और मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विवेचना के दौरान धाराओं में संशोधन करते हुए कड़ी धाराएं जोड़ीं। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विपिन को ढोलिया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद तौफीक व कांस्टेबल महेंद्र शामिल रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.