हरदोई, अप्रैल 16 -- सुरसा। थाना क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौज के एक मामले में पुलिस ने मुख्य नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। ग्राम पचकोहरा निवासी नीरज ने थाना सुरसा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि धर्मेन्द्र समेत 14 नामजद लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी क्रम में थाना सुरसा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी धर्मेन्द्र निवासी पचकोहरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। यह भी पढ़ें- चोरी के आरोप में युवक की पिटाई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मो. फहीम और कांस्टेबल विशाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.