सुरसा में महिला ने फांसी लगाकर जान दी
हरदोई, अक्टूबर 2 -- सुरसा। जगतपुरवा मजरा खजुहरहरा निवासी अर्चना ने शुक्रवार सुबह घर के अंदर छप्पर के बांस से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। मृतका के पति दयाराम ने बताया कि वह किसी रिश्तेदारी में बाहर गया था। घर में दो बेटियां और चार बेटे थे। शुक्रवार सुबह अर्चना बच्चों के साथ सोकर उठी और बच्चों को बाहर टहलने के लिए भेज दिया। इसके बाद उसने घर के अंदर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.