हरदोई, अप्रैल 25 -- सुरसा। सहिमापुर मजरा जूरा गांव में शनिवार रात एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। गांव निवासी विपिन का शव रविवार सुबह गांव के बाहर स्थित आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतक दो भाइयों में छोटा था और गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो परिवार वालों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.