हरदोई, मई 14 -- सुरसा। फरीदापुर गांव में मंगलवार शाम एक छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फरीदापुर निवासी रामशंकर की सबसे छोटी बेटी नेहा शर्मा ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से गुमसुम रह रही थी। मंगलवार शाम अचानक उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। नेहा की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस बताया गया कि रामशंकर के दो बेटे और तीन बेटियों में नेहा सबसे छ...