हरदोई, मार्च 18 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के औदरा पचलाई गांव में सोमवार रात दबंगों ने एक घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि गांव के ही रामेन्द्र, उसकी पत्नी व राकेश समेत अन्य लोग रात करीब आठ बजे पीड़ित उदयवीर के घर पहुंचे और ईंट-पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। हमले में घर में मौजूद बंशी की आंख में चोट आई, जबकि वंशकली के सिर पर ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...