हरदोई, मई 7 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के खजुरहरा गांव में गर्भवती महिला के साथ मारपीट में पीड़ित बृजेश कुमार ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव निवासी रतीभान नशे में उसकी पत्नी फूलनदेवी को गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी और उसकी पत्नी ने मिलकर गर्भवती महिला के साथ लात-घूंसों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में महिला घायल हो गई। परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसा ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी तीन माह की गर्भवती है और जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित बाइक के उछलने से गिरकर एक महिला घायल थानाध्यक्ष सुरसा सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है । म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.