सुरसा में ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर
हरदोई, जून 16 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के पुन्निया गांव निवासी धर्मेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जून की शाम उनके 60 वर्षीय भाई राजेश पचकोहरा बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में एक ऑटो चालक ने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। इससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी सुरसा ले जाया गया। वहां से ट्रॉमा सेंटर हरदोई रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.