हरदोई, अप्रैल 2 -- हरदोई। विकास खंड सुरसा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में जर्जर एवं अनुपयोगी अतिरिक्त कक्षा-कक्षों की नीलामी का निर्णय लिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह नीलामी 08 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। सूचना के अनुसार कुल चार विद्यालयों के जर्जर कक्ष नीलामी में शामिल किए गए हैं। इनमें कंपोजिट विद्यालय भैनामऊ, प्राथमिक विद्यालय घोसार, कंपोजिट विद्यालय खजुरहरा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बहराया का एक मूल भवन शामिल है। इन भवनों का मूल्यांकन क्रमशः लगभग 30,247 रुपये, 25,582 रुपये, 23,128 रुपये और 2,19,550 रुपये निर्धारित किया गया है। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं को निर्धारित तिथि पर संबंधित विद्यालय में उपस्थित होकर बोली प्रक्रिया में शामिल होना होगा। बोलीदाता को कुल मूल्यांक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.