हरदोई, फरवरी 1 -- हरदोई। सुरसा-बघौली मार्ग पर एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हादसा उस समय हुआ जब सुरसा से धनिकापुर पुर-म्योनी संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य के लिए डंपर से डस्ट उतारी जा रही थी। डंपर खाली करते समय अचानक संतुलन बिगड़ गया और वाहन खाई में जा गिरा। चालक को राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डंपर को निकालने के लिए दो क्रेन मंगाई गईं और करीब दो घंटे की मेहनत के बाद वाहन बाहर निकाला जा सका। घटना देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...