सुरसा थाना को मिले 60 नए आरक्षी, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
हरदोई, अप्रैल 30 -- सुरसा। थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सुरसा थाना को 60 नए आरक्षी मिले हैं। नए जवानों के आगमन से पुलिस बल की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में और मजबूती आएगी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नए आरक्षियों की तैनाती से गश्त व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता क्षेत्रीय लोगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। नए आरक्षियों के आने से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आमजन को बेहतर सुरक्षा का अनुभव होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.