सुरसांग में जंगली हाथी ने मकान तोड़ा,अनाज व सामान किया बर्बाद
गुमला, मई 15 -- कामडारा। प्रखंड क्षेत्र के रेड़वा पंचायत अंतर्गत सुरसांग गांव में गुरुवार रात करीब आठ बजे एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने ग्रामीण अंकित मुंडा के कच्चे मकान पर हमला कर दो कमरों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान घर के अंदर रखा दो बोरा चावल खाकर बर्बाद कर दिया,जबकि बर्तन और अन्य घरेलू सामान दीवार के मलबे में दबकर नष्ट हो गए।भुक्तभोगी अंकित मुंडा ने बताया कि रात में हाथी की आहट सुनते ही परिवार के सभी सदस्य किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर-शराबा कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद पीड़ित परिवार को रहने में भारी परेशानी हो रही है। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी राजी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.