सहरसा, फरवरी 13 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मैना-अरसी मुख्य मार्ग स्थित सुरसर नदी किनारे गुरुवार को 25-30 वर्षीय अज्ञात युवक की सिरकटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देहद पंचायत के पदमपुर मौजा के सुरसर नदी के पूर्वी तट पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। दृश्य इतना भयावह था कि लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सोनवर्षा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान शव से लगभग आधा किलोमीटर दूर नदी किनारे एक बोरे में युवक का कटा हुआ सिर बरामद किया गया। इस खुलासे के बाद घटना और भी गंभीर प्रतीत होने लगी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित मक्का के खेत से पुलिस ने काले रंग का एक बैग भी बरामद किया। हालांकि बैग से कोई संदिग्ध वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.