सुरसंड में बारात की तर्ज पर सजाई कार, 71 लाख रुपये का गांजा लेकर निकले सवार, दो गिरफ्तार
सीतामढ़ी, मई 14 -- सुरसंड। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने लग्जरी कार को दूल्हे की गाड़ी की तर्ज पर सजवा दिया। इसके बाद डिक्की में गांजा रख निकल गए। हालांकि पुलिस को भनक लग गई और आरोपी धरे गए। बिहार एसटीएफ और सुरसंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल से गांजे की खेप लेकर सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर में खपाने जा रहे आरोपियों को पुलिस ने बुधवार देर रात दबोच लिया। इनके पास से करीब 142 किलो गांजा बरामद किया गया है। जबकि इस धंधे में शामिल चार अन्य धंधेबाजों को नामजद आरोपी बनाया गया है। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 71 लाख रुपए आंकी गई है। पकड़े गए तस्करों की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के झपहा मसहा निवासी विकास कुमार व अमृत कुमार के रूप में की गयी। यह भी पढ़ें- बारात की तरह सजाई कार, 71 लाख का गांजा लेकर निकले सवार; फिर भी पकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.